Monday, 9 December 2013

मं‍हगाई को कम करने का एक उपाय

मं‍हगाई का दंश झेल रहे भारत वासियों को शायद ये पता नहीं है कि मंहगाई उनके ही कारण पैर पसार रहीं है और कुछ केन्‍द्र् की गलत रणनीतियां भी इसके के जिम्‍मेदार हैं जिनका  ठिकरा सरकार हम गरीब जनता पर डाल रही है क्‍या आपको पता है यदि मंहगाई कम करनी है तो सबसे पहले हमें कच्‍चे तेल का प्रयोग कम करना होगा। क्‍योंकि मंहगाई का सबसे बढा कारण बाजार में कच्‍चे तेल कि कीमतों में इजाफ है क्‍योंकि कच्‍चा तेल हमारी सरकार, बाहर से खरीदती है जो हमें कस्‍टम डूयूटी देकर खरीदना पडता है अर्थात एक गुना से तीन गुना मंहगा खरीदना पडता है जो हमारी सरकार आम जनता पर अतिरिक्‍‍त टैक्‍स के रूप में डाल देती है जिससे होता है कि मंहगाई दिन दूगनी रात चौगनी    
होती चली जाती है ।

और हम भी मंहगाई को बढाने में अहम भूमिका निभाते है वो ऐसे-
हम लोगों के घरों में जितने लोग है उतनी तो गाडिया है जब अपनी बडी-2 गाडियों में जब हम बाहर निकलते है तो ट्रफिक जाम होता है और हम परेशान होते है और प्रदूषण की मार अलग पर्यावरण को लगती है और उन गाडियों में पैट्रोल भरने को लोग अपनी प्रतिष्‍ठा से जोडते है जो एक प्रनिष्‍ठावान व्‍यक्ति को दर्शाता है लेकिन यही प्रतिष्‍ठावान व्‍यक्ति ही मंहगाई और प्रदूषण का कारण बन गया है

यदि हम सब एक ही गाडी का इस्‍तेमाल करे तो मंहगाई प्रदूषण और जाम से निजात पा सकते है जो वो ऐसे हमारे भारत वर्ष मे रोज 300 से ज्‍यादा गाडिया ऑन रोड आती है जिनको चलाने के लिए पैट्रोल,डीजल और सी एन जी की आवश्‍यकता पढती है जो भारत सरकार विदेशों से खरीदती है यदि हम गाडियों का इस्‍तेमाल कम कर दे तो हमें कच्‍चा तेल अंतराष्‍ट्रीय बाजार से कम खरीदना पढेगा । क्‍योंकि कच्‍चा तेल मंहगाई के बीच का वो धागा है जो जितना खीचेगा उतना ही खीचेगा  । यही एक  कारण है मंहगाई को घटाने का कि हम लोग गाडियों का कम से कम प्रयोग करे और तेल बचाने ,पर्यावरण बचाने और जाम से निजात पाने में अहम भूमिका निभाये ।

Wednesday, 27 November 2013

नय अंदाज की विचार धारा की महाभारत

स्टार प्लस चैनल पर , नए और अनूठे अंदाज में शुरू हुआ कार्यक्रम ‘‘महाभारत’’ । जोकि पूर्ण रूप से आकर्षक और भव्य सैट से सजाया हुआ है सही मायनों में तो ये काबिले तारीफ है कि इस कलेवर के साथ महाभारत उसके दर्शको को देखने को मिल रही है जो अपनी जमीन को तलाशती हुई लडी गई थी।
जितना आकर्षक इसका सैट है उतना ही आकर्षक इसके संवाद भी है क्योंकि इस महाभारत के अंतर्गत उस समाज के प्रति दिखाया और सुनाया गया संवाद जो आज भी अपनी जमीन तलाश रहा है, के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करता है
सर्व प्रथम संवाद एकलव्य और गुरू द्रोणाचर्य के बीच दिखया गया है जो शिक्षा-दिक्षा के लिए गुरू द्रोण की मूर्ति बनाकर उनके आगे अपनी शिक्षा गृहण कर रहा था लेकिन उसके मन में इच्छा ने जन्म लिया कि गुरू द्रोण से ही शिक्षा क्यों न ली जाए लेकिन गुरू द्रोण को उसकी क्षमता को देख कर ये लगा कि यदि इस वनराज पुत्र ने यदि मेरे से शिक्षा ली तो ये विश्‍व का सर्वश्रेष्‍ठ धनुधर बन जाएगा और अर्जुन को श्रेष्‍ठ बनाने की मेरी प्रतिज्ञा अधूरी रह जाएगी लेकिन उनकी प्रतिमा के समक्ष अपना ज्ञान प्राप्त कर रहे एकलव्य से उन्‍होने उनका अंगूठा ही मांग लिया।
दूसरा संवाद कर्ण का है वो विश्‍व के श्रेष्‍ठ धनुधारी बनने की इच्छा लिए गुरू द्रोण के पास जाता है लेकिन गुरू द्रोण उसकी उससे जाति पूछते है जब कर्ण अपना परिचय देते है तो अपने अपको सूत पुत्र कहते है यह जानकर गुरू द्रोण , कर्ण को अपना शिष्‍य बनाने से इंकार कर देते हैं , जब कर्ण उनसे पुंछता है कि आप मुझे शिक्षा क्यों नहीं दे सकते तो वो कहते है कि तुम एक सूत पुत्र हो तो कर्ण क्रोद्ध के आवेश में द्रोणचार्य को खरी खोटी कहकर गुरू द्रोण के गुरू परशोराम के पास जाते है वहां भी जाति का प्रश्‍न उनके साथ जाता है गुरू परशोराम ने भी सर्वप्रथम उनकी उनकी जाति पूंछी ।लेकिन यहां कर्ण को असत्य का मार्ग चुनना पडा और गुरू परशोराम को, स्वंय को ब्रहामण कुल का कहा । और वहीं से उनकी शिक्षा-दिक्षा शुरू हुई लेकिन अंतत; गुरू परशोराम को उनकी जाति पता चल ही गई और उन्होने आर्श्‍ीवाद रूपी श्राप में उनके कठिन समय में उनके द्वारा पाया गया ज्ञान भोल जाने का श्राप दे दिया । इसी श्राप के कारण अंत में उनकी पराजय भी हुई।
  कुल मिलाकर कहा जाए तो अनुसूचित जाति के लोगो के साथ सर्वण कुल हमेशा से ही अन्याय करता आया है जो महाभारत के कर्ण और एकलव्य प्रंसग में दिखता है
स्टार प्लस पर शुरू हुई इस महाभारत में कर्ण और एकलव्य का जो संवाद दिखाया गया है वो प्रंशसा का पात्र , इन प्रंसगों के द्वारा उस कुठित समाज की कुंठा को सामने लाया गया है जो अपने समक्ष किसी शुद्र समाज की प्रतिभाओं को दबाता है और अपने आप श्रेष्‍ठ दिखाने के लिए अपने द्वारा नित नए नियमों को गढ.ता है जिससे शुद्र समाज को दबाया जा सके।
इन्ही नियमो को तोडने हेतू डा भीम राव आम्बेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन को झौंक दिया और एक नारा दिया संघर्श करो,संगठित रहो, शिक्षित बनो
और अपने समाज की तमाम परेशानियों को देखते हुए संविधान को एक नया रूप दिया ।

Tuesday, 19 November 2013

वाह रे.......हम ओर हमारा समाज।

हम और हमारा समाज । ये है हम लोगों का कहना कि समाज के लिए ही हम है समाज चार वर्णो से संयोजित है । और उन चार वर्णो में भी बहुत असमानता है। और समान सिर्फ उसमें हम ही लोग है जिनको समाज सूत्रधार माना जाता है और हमी से समाज की पहचान होती है ।
फिर भी वर्णों की गिनती में आना वाले सबसे नीचा वर्ण ही समाज का से शोषित वर्ग है आज बदलते हुए भारत के साथ समाज भी बदल रहा है सिर्फ एक ही चीज नहीं बदल रहीं वो है वर्ण व्‍यवस्‍था ।इस बदलाव में सबसे ज्‍यादा वही समाज है जो हमेशा से शोषित होता रहा है लेकिन इस बदलाव के बाद भी हम लोग जाति सूचक जैसे शब्‍दो में विश्‍वास रखते है और किसी दलित उभरती हुई प्रतिभा को दबाने की पुरजोर कोशिश करते है लेकिन वो दब नहीं पाती ।जिसके कारण समाज उसे आज भी उसी रूप में देखता है जिसे उन्‍होने उसे उनके पूर्वजों के रूप में देखा । लेकिन इस व्‍यवस्‍था में कही हम उन दलित समाज के युवको के मौके को छिनने में पीछे नहीं हैं जिन्‍‍होने अपने आपको साबित किया है कि अब हमें कोई नहीं दबा सकता । लेकिन इस विशाल भारत की हकीकत यही है कि आज के बदलते भारत मे सबसे ज्‍यादा प्रतिभावान लोग दलित, पिछडें वर्ग और आदिवासी क्षेत्र से आते है जिन्‍होने भारत जैसे विशाल देश का नाम सर्वोपरि रखा है जिनमें इतिहास के नायक ज्‍योति राव फूले और डा भीम राव अम्‍बेडकर है जिन्‍हों के पद चिन्‍हो के द्वारा इस समाज को उसकी जमीन मिली जहां से उसने सोचना शुरू किया और अपने आप में परिर्वतन किया ।वर्तमान में इसी समाज के युवा ही हर प्रकार की सरकारी सेवा मे निहीत है लेकिन फिर भी इनको इनकी जाति से जाना जाता है ।
और शास्‍त्रों में लिखा है इंसान उसके कर्मो से जाना जाएगा नाकि उसके वर्ण। लेकिन शास्‍त्रों को बदलने की पूरी कवायद चल रहीं है 

बरहाल कुछ भी हो दलित समाज हमेशा से भारत पर छाया रहा है और आगे भी योहि छायेगा
लेकिन अब उसके सोचने का नजरिया बदल गया है अब समाज को इसी समाज के लोगो को ही बदलना होगा और अपना स्‍थान सुनिश्चित करना होगा कि आने वाली दलित पीढी इस पीढा से दो-चार न हो।

Wednesday, 13 November 2013

काग्रेस का चुनावी रिर्पोट कार्ड,

 इस बार का चुनाव कुछ खास है क्‍योंकि इस बार कांग्रेस की लगातार तीन साल की जीत का सवाल है कि अब की बार कांग्रेस या कोई ओर ।

 कांग्रेस का प्रोगेसिंग कार्ड देंखे तो कांग्रेस  ने दिल्‍ली को तो कई नई चीजों से अवगत कराया है और दिल्‍ली की विकास की गति को निरंतर बनाये रखा है लेकिन कांग्रेस शासन में 15 साल रही है उस लिहाज से देखा जाए तो कही विकास दर धीमी दिखाई सी पडती है ।कि इतने साल सता में रहने के बाद भी विकास दर की  दरों में कहीं वही समरूपता देखने को मिल रहीं है जो उसे उस समय की तुलना में कहीं थोडा सा ज्‍यादा है लेकिन वो वर्तमान समय के हिसाब से नाकाफी नहीं हैं। क्‍योंकि विकास  की रफतार को जन्‍म दर की रफतार के समरूप रखना होगा । तभी जाकर ही सही ढंग से विकास सम्‍भव होगा

   ले‍किन जहां काग्रेस की विकास दर को देख तो विकास दर तो काफी धीमे दिखाई पडती है लेकिन वहीं काग्रेस के खाते में घोटालों की विकास दर, पिछले 15 सालों में बढी है जो पिछने 05 सालों में 85% की तीव्र दर से बढी है जिसका सीधा असर कांग्रेस कर प्रोगेसिंग रिर्पोट पर पडा है जिसका असर पिछले कुछ दिनों से काग्रेस के मुख्‍यालयों में भली-भांति देखा जा सकता । जिसके कारण्‍ा से रोज एक नया मंत्री मंडल चुना जाता है और बदला जाता है

 काग्रेस की सत्‍ता में मंहगाई दर की बात करे तो मंहगाई की विकास दरों ने तो सारी दरों को पीछे छोड अपना ही एक नया ही रिकार्ड जोड दिया । जो आम आदमी को तो आसुओं से रूला गई । काग्रेस तो कहती ही रह गई की हम मंहगाई दर को कांट्रोल कर लेगे । लेकिन मंहगाई दर ने ही कांग्रेस को कांट्रोल कर लिया । मंहगाई ने तो अपना एक नया रिकार्ड बना दिया जो, शायद आने वाले कई सालों में भी नहीं टूटेगा और कांग्रेस को सत्‍ता से निकलवा देगा ।

     काग्रेस के पक्ष में फिलहाल एक बात जाती दिख रही है वो सरकारी नौकरियां करने वाले लोगो को ''मंहगाई दर का भत्‍ता देना ''

 क्‍योंकि सरकारी नौकरी करने वालों का वेतनमान कांग्रेस ने ,इन 15 सालों में 65% से भी अधिक गति से बढाया है  और मंहगाई भत्‍ता भी अलग से दिया है जो आम आदमी को उसने कभी नहीं दिया । उसने प्राइवेट कंपनियों को तो दिशा निर्देश दिए लेकिन उन पर कार्यो करने को नहीं कहा ।जिससे प्राइवेट नौकरी करने वाले व्‍यक्तियों का वेतन नहीं बढा। वहीं दूसरी ओर मंहगाई ऐसी बढी जैसे कि किसी जंगल में आग तेजी से बढती है ।इस कारण से आम आदमी को आत्‍मा हत्‍या करने को मजबूर होना पढा ।

जहां कांग्रेस कर चौतरफा आलोचना हो रहीं है और उसे इस बार सत्‍ता में नहीं लाने कि कावायद चल रही है वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी वाले लोग काग्रेंस को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने कि कोशिश्‍ा में लगे हैं।

     ब‍रहाल कुछ भी हो कांग्रेस जीते या हारे, हर हाल में पिसेगा तो आम आदमी ही जो अपने आपको कॉमन मैन कहता है और हमेशा ही पिसता है

Friday, 8 November 2013

दिल्‍ली में बसों में भीड

बसाें के धक्‍के और बसों में होती गाली गलोज, मजाक-2 में उडाते लोग मखौल,झगडा होने पर कह देना '' यार मैं तो मजाक कर रहा था तू तो बुरा मान गया''

    ये बात कर रहा मैं अपनी रोज मर्रा की जिन्‍दगी की कैंसे-2 लोग बसों में मिलते हैं और उनमें से कुछ से तो ऐसा याराना हो जाता है कि टूटता ही नहीं। लेकिन दूसरी और बसों में ऐसे भी लोग टकराते है मानो कि अपनी पत्‍नी से पीडित हों और पत्‍नी का गुस्‍सा बस में सफर कर रहे लोंगो को अपनी पत्‍नी समझ कर उतार रहा हो । कुछ लोग तो ऐसे होते है जो अपने स्‍टैंड से चढते है तो मानो कि मुंह में गोंद लेकर मुंह का चिपका लिया हो न किसी से बोलना और नाहि किसी से कोई मतलब वक्‍त पढने पर वो सबसे बोलते है कि भाई सीट के एक कोने पर हमें भी बिठा लो हम भी बहुत दूर जाएगें। ऐसे स्‍वार्थी लोग बसाें में बहुत मिलते है और दिल्‍ली की बसों में तो ऐसे लोग तो रेज में पढे मिल जाएगें जिनको अपना ही स्‍वार्थ साधना आता है
  ओर कई युवा तो ऐसे होते है बस खाली पढी हो फिर भी सफर करेंगे तो गेट पर ही लटक कर, उनसे कहो कि भाई उपर आ जा कही कोई हादसा न हो जाए तो उनका जबाब होता है कि नही होगा , अगर हो भ्‍ाी गया तो मैं ही तो भगवान के पास जाउगा । उस समय बस मैं बैठे लोग उन्‍हें समझाते भी है, बस उनका एक ही कहना होता है कि अंकल आप बेवजाह डरा रहे हो कुछ नहीं होगा
           कुछ बुढापे मैं लोग बोखला भी जाते है, कुछ  व्रद्व लोग तो ऐसे मिलते है जो लोगो कि सीट तो ले लेते है लेकिन जब वो उन्‍हे अपना बेग पकडने को कहता है तो कहते है ंकि अपना समान खुद ही संभालो ।उस समय इतना क्रोद्व आता है वो वही जानता है जिसके साथ ये होता है पर लोगो काे अब समझ आ गया कि बुढापे में लोग सठीया जाते है तो कोइ उन्‍हे कुछ भी नहीे कहता

        बसाें मे सफर करते समय आप को कुछ शकसियत ऐसी मिलेगी जाे एक बार अड गयी तो अपकी तो छुटटी ही कर देगी। हां मैं यहां उन लडकियों कि बात कर रहा हूं जो अपने को ऐसे दिखाती है जिन्‍हे देख कर भई लडको ओर आदमियों कि भी हिम्‍मत नहीं होती कि उनसे कुछ कह भी दे । क्‍योंकि भई आजकल तो लडकियों का जमाना है तो भल्‍ला कोई उन्‍हें क्‍या कह सकता है किसी में इतनी हिम्‍मत है लेकि इसके विपरीत लडकियों में हिम्‍मत है अपने से बडे जनो से बहस करने कि , उन्‍हें झाडने कि आप मुझे जानते नहीं है'' और मुझे धक्‍का क्‍यों दे रहे हो बदतमीज,, इस तरह के शब्‍दो से ल‍डकियं स्‍वागत करती हैं आजकल के आदमियों का, वो ये नहीं देखती कि किस परिस्थिति में, में धक्‍का लगा हैं उनको और झगडा शुरू कर देती है
 कुछ झगडों मे तो बात पुलिस तक भी पंहु जाती है लेकिन कुछ लोग भी एेसे मिल जाएगे बसों में जो खुद जानबुझ कर ल‍डकियों के उपर गिरते है ,, उनसे पुंछने पर वो कहते है भई माल है इस मारे गिरे उसके उपर । जिससे उसकी उस विक्रति का पता चलता है जो वो महिलाओं और लडकियों के बारे में सोचता है

        बरहाल ये कहा‍नी दिल्‍ली की उन बसों कि है जो अपने आप पर गर्व करती है कि हम से अच्‍छा कोई नहीं , लेकिन ये काफी है क्‍या


        ओर यहीं पर में अपनी बातो को विराम देता हूं अौर एक सोचने आैर इस पर कुछ करने के बारे में छोड कर जाता हूं ।

Monday, 12 August 2013

नेताओं कि करतूतों को भुगत रहा है देश

पकिस्तान ने एक बार फिर अपने कायर होने का सबूत हमारे समाने रख दिया है जो वो हर बार आपने इन सबूतों के दावों को झूठलाता है लेकिन ये सत्य है कि पाकिस्तान धोखे बाज और दगाबाजों का वो देष है जिसको सुधारने के लिए भारत ने साम दाम और प्यार मुहब्बत के सारे रास्ते आजमा कर देख लिए लेकिन फिर भी ये पाकिस्तान सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है लगातार उसकी काली करतूतों को देख भारत परेषान है कि इस देष का क्या किया जाए कि ये अपनी इन हरकतो से बाज आ जाए लेकिन हमारी सरकार के सारे हथकंडे फेल हो गए है फिर हमारी सरकार के आला मंत्री कोषिष में लगे है कि पाकिस्तान को समझाया जाए ।
    लेकिन इन सब के बीच पाकिस्तान हमारे सहनषीलता को आधार बनाकर हमारे घर में घुस कर हमारे अभिन्न अंगो  को काटता जा रहा है और लगातार उसमें व्द्वि हो रही है वो हमारी सीमा में घुस कर हमारे जवानेां के सर कलम करके ले जा रहा है और उसकी जवाबी कार्यवाही में हम उन से समझौते के लिए लगे हुए है लेकिन इस बात से हमारी जनता और सरकार अन्नभिज्ञ नहीे है इतना सब होने के बाद हमारी सरकार उन्हे सिर्फ चेतावनी दे रही है एक तरह से इसे हम अपनी कायरता समझे या हमारी सरकार की सहनषीलता,कि हर बार हमारे सीमा पर उन बहादुर जवानों के धड़ से षीष कट जाते है और हम लोगो इस आग में उबल रहे होते है और दूसरी और हमारी सरकार जनता को ये आष्वासन देती नज़र आती है कि हम उनसे बात कर रहें है ऐसा आखिर कब तक चलेगा, ये एक ऐसा प्रष्न है जिसके जबाव का इंतजार आज पुरा भारत कर रहा है। जहां एक तबका फेसबुक पर अपना रूश प्रकट करते दिखता है तो दूसरा सड़को पर उतर कर पाकिस्तान हॉय-हॉय के नारों को लगा रहा है लेकिन इन सब का औचित्य तभी साकार होगा जब हमारी सरकार कोई ठोस कदम उठाएगी।
    लेकिन ऐसा कुछ होता दिख नहीं रहा है एसी वरदातों को पाकिस्तान करता रहेगा और हमारी सरकार के नेता या तो समझौते की नाकाम कोषिष में लगे रहेगे या एक दूसरे के उपर आरोप और प्रत्यारोप करके इसे मुददे को आगे की और बढने नहीें देगे और भेडिये की खाल पहने हमारे नेता हम जनता के साथ योंहि खिलवाड करते रहेगे और दिलास दे कर हमारे ज्र्र्र्रज्बे को दबा कर रख देगे ।लेकिन आज का युवा दम्भ भरता है पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने का लेकिन ये हमारे नेता लोग जो इस भारत को अपना राजनैतिक आखाड़ा समझ कर उसमें एक दूसरे से लड़ रहे है यदि वो इन वारदातों से चेत जाऐं तो हमारा भारत पाकिस्तान कि हर उस बरबरता पूर्ण कार्यवाही का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हो जाएगा जिसकी जरूरत है लेकिन हमारी राजनिती का ढुल-मुल रव्वैया इसे साकार नहीं होने दे  रहा है  अब जरूरत आन पड़ी है इस राजनिती के माप दंड बदलने कि और पाकिस्तान की इस बरबरता पूर्ण कार्यवाही को जवाब देने कि, यदि इतना होने पर भी हम चुप रहे तो पाकिस्तान हमारे घर में घुस कर कार्यवाही करने से भी नहीं कतराएगा। हमारा आजाद भारत एक बार फिर गुलामी की जंजीरों में जकड़ा नज़र आएगा।
 अब इसमें कोई संदेह नहीं है कि अब नहीं तो फिर कभी नहीं ।

Friday, 2 August 2013

बकरीद पर मासूम बेजुबानों का क़त्ल क्या कुर्बानी है ?...................

  इन्सान से बड़ा वहशी जानवर कोई नहीं है, अगर आप इस बात से इत्तेफ़ाक नहीं
रखते तो इन्सान के खुशियों भरे त्योहारों, मान्यताओं या फिर खेलों पर नज़र
डाल लीजिये. इन्सान अपने फ़ायदे के लिए वक़्त-वक़्त पर कुदरत के तोहफ़ों को
उजाड़ता रहा है. चाहे फ़र्नीचर बनाने के लिये पेड़ काटने हों या फ़ैक्ट्रियों
के लिये जंगल के जंगल उजाड़ने हों. किसी भी जीव की हत्या करना अधर्म है।
विश्व स्तर पर इस तथ्य को भी मान्यता मिल चुकी है कि यदि लोग मांस का
सेवन नहीं करेंगे तो भूखों मरने की नौबत आ सकती है। इसके अलावा अनेक
लोगों द्वारा ऐसे तर्क भी दिये जाते हैं कि पर्यावरण एवं प्रकृति को
संन्तुलित बनाये रखने के लिये भी गैर-जरूरी जीवों को नियन्त्रित रखना
जरूरी है। उनका कहना है कि यदि इससे लोगों को भोजन भी मिले तो इसमें क्या
बुराई है।
लेकिन, गैर-जरूरी की परिभाषा भी तो ऐसे ही लोगों ने गढी है, जिन्हें मांस
भक्षण करना है।
प्रकृति के सन्तुलन को तो सबसे ज्यादा मानव ने बिगाड़ा है, तो क्या मानव
की हत्या करके उसके मांस का भी भक्षण शुरू कर दिया जाना चाहिये। तर्क ऐसे
दिये जाने चाहिये, जो स्वाभाविक लगें और व्यवहारिक प्रतीत हों।
इस्लाम धर्म में बकरीद के दिन बकरे की बलि जरूरी हो चुकी है। इन सब बातों
को रोकना असम्भव है। फिर भी संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपने विचार
व्यक्त करने की आजादी देता है। इसलिये मैं अपने विचारों को अभिव्यक्ति
देकर अपने आपको हल्का अनुभव कर रहा हूँ।
ऐसा भी नहीं है कि बकरों की हत्या सामान्य दिनों में नहीं होती है,
निश्चय ही रोज बकरों का कत्ल होता है। भारत जैसे देश में इस्लाम को मानने
वालों से कहीं अधिक वेदों और हिन्दु धर्म को मानने वाले मांसभक्षण करते
हैं। यहाँ तक कि जैन धर्म को मानने वाले भी मांस भक्षण करते हैं। श्रीमती
मेनका गांधी द्वारा संचालित 'पीपुल्स फॉर एनीमल' संगठन में काम करने वाले
भी मांसभक्षी हैं। यह मुद्दा मुझे गहरे संवेदित करता रहा है .वैदिक काल
में अश्वमेध यज्ञ के दौरान पशु बलि दी जाती थी ..आज भी आसाम के कामाख्या
मंदिर या बनारस के सन्निकट विन्ध्याचल देवी के मंदिर में भैंसों और बकरों
की बलि दी जाती है ..भारत में अन्य कई उत्सवों /त्योहारों में पशु बलि
देने की परम्परा आज भी कायम है . नेपाल में हिन्दुओं द्वारा कुछ धार्मिक
अवसरों पर पशुओं का सामूहिक कत्लेआम मानवता को शर्मसार कर जाता है . बलि
प्रथा के बारे मे सुन कर ही रोंगटे खडे हो जाते हैं,उन निरीह प्राणियों
का चीत्कार जैसे अपने मन से उठने लगता है तो सोच उभरती है कि क्या ऐसी
परंपराओं को मानने वाले इन्सान ही होते हैं? अपने स्वार्थ के लिये एक
इन्सान इतना कुछ कर सकता है? जनजागृ्ति तो फैलाई ही जानी चाहिये। जहाँ
बड़े भैंसों और ऊँट की कुर्बानी दी जाती  है ...वहां के बारे में बताया
गया कि ऊँट जैसे बड़े जानवर को बर्च्छे आदि धारदार औजारों से लोग तब तक
मारते हैं जब तक वह निरंतर आर्तनाद करता हुआ मर नहीं जाता और उसके खून
,शरीर के अंगों को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है -इस बर्बरता के
खेल को  एक बहुत छोटी और बंद जगह में देखने  हजारों की संख्या में लोग आ
जुटते हैं .प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बंदोबस्त भी होता
है ताकि अनियंत्रित भीड़ के कारण कोई हादसा न हो जाय .  "बकरीद पर मासूम
बकरियों का क़त्ल क्या कुर्बानी है ? कहा जाता है कि अल्लाह किसी अपने
अजीज प्रिय की कुर्बानी से खुश होता है. दरअसल इससे यह सिद्ध हो जाता है
कि आप अपने मजहब के लिए क्या त्याग (कुर्बानी) कर सकते हैं.अल्लाह की
आँखों में धूल मत झोंको किसी अपने प्रिय की कुर्बानी दो तब फ़र्ज़ का क़र्ज़
चुकेगा. विडम्बना देखिये कि शाम को एक बकरी खरीदी सुबह तडफा-तडफा कर मार
डाली और कहा कि 'हो गयी कुर्बानी'. जब यह सम्पूर्ण कायनात अल्लाह की है
तो क्या यह बकरी अल्लाह की नहीं है क्या ?  हिन्दुओं के भगवान् हों या
मुसलमानों के अल्लाह इन मजबूर से बेसहारा शाकाहारी ऐसे ही सीधे सादे
प्राणीयों के क़त्ल (बलि / कुर्बानी ) से खुश होते हैं जो किसी का कुछ
नहीं बिगाड़ते, अहिंसक हैं. भगवान् की बलि और अल्लाह के नाम पर कुर्बानी
में ऊँट, बकरी,गाय जैसे सीधे सादे प्राणी ही मारे जाते
हैं,शेर,भेड़िया,कुत्ता,सूअर जैसे प्राणी क्यों नहीं ? न हिन्दू और न
मुसलमान --कोई भी मांसाहारी जानवरों की बलि या कुर्बानी क्यों नहीं देता
? शेर की कुर्बानी क्यों नहीं देते ? हो सकता है कि आप उसकी कुर्बानी /
बलि देने जाएँ और वही आपकी कुर्बानी दे दे. अहिंसक जानवरों का क़त्ल करते
हिंसक जानवर को आदमी मत कहो. . हिन्दू ठहरे कानून से डरने वाले,उन्होंने
हजारों वर्षों की बलि प्रथा को अधिकांश जगहों पर बंद कर दिया.मुसलमानों
को क़ुरबानी देने पर कोई पाबन्दी नहीं है.इस दिशा में न तो सरकार और न ही
पशुप्रेमी ही कुछ करते हुए दिखते हैं.यह इस देश का दुर्दैव है कि यहाँ
हिन्दुओं के लिए एक कानून और अन्यों के लिए अलग कानून रहते हैं.
कानून की बात छोड़ दें तो क्या मुसलामानों को यह नहीं सोचना चाहिए कि
बहुसंख्यक जिस कृत्य को अत्यंत दुखद समझते हैं ,वह नहीं करना
चाहिए?हिन्दू सहिष्णु हैं ,इसका अर्थ यह नहीं होता है कि उनको चिढाने के
लिए कुछ भी करने की इजाजत है.आखिर हिन्दुओं की सहिष्णुता की भी एक सीमा
है .वह सीमा समाप्त होने के कगार पर है.बेहतर है कि अल्पसंख्यक ऐसा कोई
भी कृत्य नहीं करें जिससे बहुसंख्यकों की भावनाओं को ठेस पहुँचती हो..मान
लें कि समूचे विश्व में 2 अरब मुसलमान रहते हैं, जिनमें से लगभग सभी
बकरीद अवश्य मनाते होंगे। यदि औसतन एक परिवार में 10 सदस्य हों, और एक
परिवार मात्र आधा बकरा खाता हो तब भी तकरीबन 100 करोड़ बकरों की बलि मात्र
एक दिन में दी जाती है (साल भर के अलग)।

(मैं तो समझता था कि कुर्बानी का मतलब होता है स्वयं कुछ कुर्बान करना।
यानी हरेक मुस्लिम कम से कम अपनी एक उंगली का आधा-आधा हिस्सा ही कुर्बान
करें तो कैसा रहे? बेचारे बकरों ने क्या बिगाड़ा है।)

आखिर पशु भी किसी कि औलाद हैं.उन्होंने भी उसी प्रक्रिया के तहत जन्म
लिया है जिस प्रक्रिया द्वारा हम जन्में हैं.हम आज सभ्यता के विकास के
द्वारा प्रभुता की स्थिति में आ गए हैं और वे बेचारे आज भी वहीं हैं जहाँ
वर्षों-सदियों पहले थे.हमने उन्हें गुलाम बनाया,उन्हें हलों और गाड़ियों
में जोता.उनके दूध पर भी अधिकार कर लिया जो पूरी तरह से उनके बच्चों के
लिए था फिर भी वे कुछ नहीं बोले,विरोध भी नहीं किया.लेकिन प्रभुता का
मतलब यह तो नहीं कि हम उनका गला ही रेत डालें और उन्हें खा जाएँ.यह तो
उनके द्वारा सदियों से मानवता की की जा रही सेवा का पारितोषिक नहीं
हुआ.उन बेचारों को तो यह पता भी नहीं होता कि वे अंधी आस्था के नाम पर
मारे जा रहे हैं.उन्हें तो बस अपने गले पर एक दबाव भर महसूस होता है और
फिर दर्द का,भीषण दर्द का आखिरी अहसास.............