Monday, 27 May 2013

क्‍या अपने आई तो रू पडे्,

‘‘वाह रे राजनिति  जब अपने पे आई तो पता चला कि हम भी उसी लाइन में खडे़ हैं जिसमें ओर लोग खडे़ होते हैं’’ ये यहां इस लिए कहा जा रहा है कि शनिवार को छतीसगढ में हुए नेता संघार को इस मीडिया रूपी अपवाद ने इसे इतना कवर किया कि इसमे नेता नहीं मरे, बल्कि ये लग रहा है कि कोई भागवान का पु़़त्र मर गया हो जिसके बारे में ये मीडिया उछल-उछल के अपना मत व्यक्त कर रही हो 
   ये वही मीडिया है जो आम आदमी के मरने पर कोइ प्रतिक्रिया तक नहीं देती लेकिन आज नेताओं के मरने पर इस मीडिया ने इसे राश्ट्रीय मुददा बना दिया ओर युपीए सरकार के माननीय घोसखोर मंत्रियों का तो तंता सा लग गया है जो उन नकसलियों को सजा के प्रावधान केा पारित करने में लग गए है उन से यहां ये पुंछना ही पड़ेगा कि जब कोई आम आदमी इन नकसलियों की भेंट चढ़ता है तो आप ही लोग कहते हैं कि ये आंतक रूकना बहुत मुष्किल है लेकिन अब क्या हुआ जो आप सब एक हो कर मांग कर रहे हो इन नकसलियों को सजा देने कि अब आप की जेड सुरक्षा कहां गई जिनका आप लोग दंभ भरते थे लेकिन आप देष के सबसे बड़े ओर षक्तिषाली लोग हो आप तो यमराज को अपनी जेब में रखते हो अब आप घबरा क्यों रहे हो इन नकसलियों से ।
   आप की सुरक्षा करते हुए इस रैली में कई लोग मारे गए है उनका भी तो आप ख्याल करो उनके बाारे में भी कुछ तो सोचो,वाह रे, बढ़ बोली मीडिया तूने अपना काम बखूबी निभाया है तुम तो सिर्फ इन नेताओं का ही ढोल बजे रहे हो तुमने उन लोगों के बारे में क्यों नहीं दिखाया, जो बेहगुनाह थें बस उनका कसुर ये था।  कि वो सिर्फ काग्रेस की परिर्वतन रैली में षामिल हुए थे उन लोगों के बारे में तो आप ने कुछ नहीं दिखाया बस इन घेांसखेार नेताओं से ही कमाई ज्यादा है तुम्हारी इसलिए चारों तरफ नेता ही नेता छा रहे है
   कुछ समय पहले छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जावनों को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। तब ये नेता उन्हें देखने तक नहीं गए और ये वही मीडिया है जिसने कुछ मिनट ही इस खबर को दिखया था और उन षहीदों की इस खबर को ठंडे बस्ते में डाल दिया था लेकिन नेतसओं की,ये खबर टीआरपी की खबर है इसे तो ये हर हाल में कवर करेंगे इसके लिए इन्हें नकसलियों से भी क्यों न भिड़ना पड़े कोई परवाह नहीं

Saturday, 25 May 2013

भारतीय प्रेस की अप्रकाशित सत्‍यकथा

भारतीय प्रेस के इतिहास के सबसे विचित्र तथ्‍यों  में से  एक यह है कि सिरामपोर मिशनरियों को उनके योगदान के लिए उचित श्रद्वाजलि नहीं दी गई, जिन्‍होंने भारतीय पत्रकारिता की न केवल नींव रखी बल्कि उनके पर्चों ने उसके विकास के मापदंड भी स्‍थापित किए ा 
                                                                                                     सुनिल के चटर्जी                                
                                                                      विलियम कैरी एंड सिरामपोर 1984


औपनिवेशिक निरंकुशता और स्‍वतंत्र प्रेस 

भारत में पहला समाचार पत्र, द बंगाल गैजेट, 1780 में जेम हिक्‍की  ने स्‍थापित किया था ा कई लोगों का मानना है कि प्रेस की स्‍वतंत्रता ब्रितानी जीवन का इतना सामान्‍य हिस्‍सा था कि अग्रेजी भाषा के साथ उसे तो भारत में आना ही था, अंग्रेज लोगों की भाषा की  तरह स्‍वाभाविक रूप में ा बेंगाल गैजेट यूरोपीय समुदाय के लिए था, लेकिन उसका पाठक वर्ग भारत में इसलिए  नहीं आया था कि वहां स्‍वतंत्रता की संस्‍थाओं को स्‍थापित करने के लिए संघर्ष करे ा वे केवल यहां पैसा बनाने आये थे-जल्‍द से जल्‍द और ज्‍यादा से ज्‍यादा- तरीके चाहे सही हो या गलत ा आजाद,खोजी प्रेस जो सार्वजनिक विवेक कर सेवा में लगी हो, उससे औसत युरोपीय के निजी मिशन को खतरा हो सकता था और खतरा हो सकता था वॉरेन हेस्टिंग्‍स के शैतानी अभियानों को भी ा

     सच्‍चाई तो यह है कि 1780 के दशक में जब भारत में स्‍वतंत्र प्रेस की स्‍थापना की सबसे पहली कोशिश की जा रही थी हेस्टिंग ने ही उसका दम घोंट दिया थाा होना तो यह चाहिए था कि भा‍रतीय लोग स्‍वतंत्र प्रेस की रक्षा करने के लिए खडे् होते ा आखिरकार यही तो एक  ऐसा औजार था जिसके  जरिये वे बंगाल पर शासन करने वाले सरकारी डाकुओं के गिरोह का प्रतिरोध कर सकने थे ा लेकिन,हमने प्रेस का समर्थन नहीं किया, क्‍योंकि भारतीय राजनीतिक परंपरा ने कभी शासकों पर स्‍वतंत्र संस्‍थागत नैतिक अवरोधों का विकास नहीं किया ा दैविक स्‍वीकृति प्राप्‍त हिंदू समाजिक व्‍यवस्‍था में, जहां वंशागत दार्शनिक और राजा(ब्राहामण और क्षत्रिय) सामाजिक वर्गीकरण में सबसे उपर होते है, सोशल इंजीनियरिंग की दूसरी प्रणालियों से अलग  नहीं था- अफलातून के रिपब्लिक से लेकर मार्क्‍स के कम्‍युनिज्‍म तक ा कोई भी व्‍यवस्‍था या प्रणाली जो यह दावा करती है कि आर्दश यूटोपियन या प्रवीण है वह साथ ऐसी संस्‍थांए विकसित नहीं कर सकती जिनका इरादा लगातार उनकी अप्रवीणता को उजागर करना हो ा आधुनिक प्रेस और उसका पुर्वज, यहूदी नबी, इस पूर्वधारणा की उपज थे ा कि अगर पाप की निशानदेही  न की जाए तो वह समस्‍त मानवीय प्रयासों को भ्रष्‍ट कर देता है, इसलिए हमारी संस्‍कृति के वे पहलू जो हमारे सार्वजनिक तौर पर जवाबदेह होना चाहिए, प्रेस जैसी संस्‍थाओं के प्रति जो कि सरकार के नियंत्रण  में न हो ा

     जो इलाके हमारे अपने महाराजाओं के अधिकार में थे वहां भी प्रेस जैसी कोइ चीज नहीं थी, बेंगाल गैजेट के बंद होन के 36 साल बाद  तक ब्रिटिश इंडिया में जो  भी पत्र-पत्रिकाएं छपीं वह मुख्‍यत व्‍यापारिक पर्चे ही थे जिनका उद्वेश्‍य बस युरोपीय जहाजों और खेप के आने की खबर भर देना था ा इनमें से कुछ पत्र 'घर' की संक्षिपत खबरें भी लाते थे

                                                    FORWARD PRESS MAGAZINE
                                                                                JANUARY 2012

Friday, 24 May 2013

संस्‍कृति

भारत ही दुनिया का एक ऐसा देश है जो संस्‍कृती औार अपनी पौराणिक कथाओं के लिए प्रसिद्व है लकिन ये विश्‍व के स्‍तर पर ही प्रसिद्वि पाए हुए है लेकिन भारत में क्‍या ये पौराणिक कथाए और यहां कि संस्‍कृती बची हुई है ये एक ऐसा प्रश्‍न है जो अपने आप में ही खास है खास इसलिए है क्‍योंकि  आज हमारी संस्‍कृती को बाहरी फैशन और ट्रैड डस रहा है आज के युवा इस ट्रैड को अपना रहे है और अपनी उस संस्‍कृती को भूले जा रहे है जो हमारी कभी पहचान हुआ करती थी लेकिन अब नई युवा पीढी् जो अपने आप को आधुनिक युग से अपने आप को जोडृकर चल रही है वो अपने  उन मूल पंरपराओं और उन दंत कथाओं को भूल गए हैं जिन्‍हें कभी उनकी दादी नानी सुनाया करती थी लेकिन अब जिन्‍दगी इस कदर बदल गई है कि युवा पीढी के पास अब समय ही नहीं बचा अपनी दादी नानी के उन कहानियों के लिए जिन्‍हें वे कभी बढे् चाव से अपने पोता पो‍ती को सुनाया करती थी आज के युवाओं का कहना है समय की यही मांग हैं कि हम अपने पुराने रीति रिवाजों को बदल कर नई चीजों को अपनी जिन्‍दगी में अपनाए ओर उनमें ही रमं जाए जो हमे आत्‍म संतुष्टि देगी और नए ज्ञान से जोडेगी लेकिन वे इस बात को नकारते दिखे जो हमारी संस्‍कृती के मूल में बसे हुए है जो हमारी संस्‍कृती का एक अलग मुल्‍य को प्रद्वशित करते है वो मुल्‍य है त्‍याग और आत्‍मीयता ा आज हर व्‍यक्ति अपने लिए ही जी रहा है उसे किसी दूसरे से कोई सारोकार नहीं वो मा्त्र अपना ओर अपनों के लिये ही सोचता है जो हमारे समाज के उस अंग को ढेंगा दिखाता है जिसे कभी वो अपना समझा करता था लेकिन इस भाग दौड् की इस दुनिया में वो अपने भारतीय संस्‍कृति को भूल गया है जिसने उसे मानव बनाया जिसने उसे खडा् होना सिखाया  उस मां को वो नकारता है कहता है कि मैं इस मां को छोड, दूसरी मां को अपनाउंगाा अर्थात दूसरे देश जा कर वही बस जाउंगाा उसी मां कि हर वो बात अपनाउगा जो वो मुझे वो सिखाएगी ा और भारत का युवा अच्‍छे मौके तलाशने के चक्‍कर में विदेशों को चले जा रहे है और वही पर बस  रहे है जो हमारी संस्‍कृती के लिए नकारात्‍मक पहलू है लेकिन कुछ युवा ऐसे भी है जो अपनी संस्‍कृति और अपनी पौराणिक कथाओं को देश विदेश में सुनाते है और उन्‍हें उन देशों के लोगों को अपनाने के लिये भी कहते है जिससे हमारी संस्‍कृति विदेशों में तो फल फूल रही है लेकिन जिस देश में वो जवान हुई उसी देश ने उसे बेगाना कर दियाा और इस देश का दुरभाग्‍य है जो अपने मुल्‍यों को बचा भी नहीं पा रहा
       इसलिए हम युवाओं को ये समझना होगा कि ये संस्‍कृति हमारी है और हम इसके ा इसको बचाने का जिम्‍मा हम युवाओं को ही लेना होगा तभी जाकर कहीं हम अपनी संस्‍कृति को बचा पांए

Thursday, 23 May 2013

दिल्‍ली का ट्रेफिक

दिल्‍ली की सड्को का हाल बेहाल है एक तरफ ट्रेफिक ने कर रखा कमाल है जहां देखो लंबी कतारो में असंख्‍य गाडिया् दिख जाती है मानेां कि दिल्‍ली गाडियों का शहर सा लगता है ऐसा लगता है कि यहां पर तो लोग रहते ही नहीं है बस गाड्यिां ही रहती हैं जिसके कारण से हमें तो ऐसा लगता है कि परिवार नियोजन से पहले गाड्यिों के नियोजन के बारे में दिल्‍ली सरकार को सोचना पडे्गा क्‍योंकि गाडी् बम्‍ब दिल्‍ली पर कभी भी फट सकता है जो होगा प्रदूषण के रूप में ओर शोर शराबे के रूप में ा जिसके दुरूपयोग इतने होंगे जितने हमने कभी सोचे न होगे ा 
   दिन का थका हारा श्रमिक जब अपने ऑफिस से घर को प्रस्‍थान करता है तो उसे जल्‍दी घर जाने की लगी होती है और दिल्‍ली में ट्रेफिक का हाल तो ऐसा है जैसे कोई मघुमक्‍खी का छता जिस तरह मघुमक्‍खी एक जगह इक्‍ठठी हो जाती है उसी तरह ट्रफिक भी एक जगह इक्‍ठठा हो जाता है और आम आदमी बहुत परेशान रहता है और उसके शेार शराबे से कईयों को तो चक्‍कर आ जाते है तो कई तो सरकार को कोसते हैं ओर तो ओर ट्रफिक पुलिस वालों को गाली बकते हैं 
   ये तो आम बात रही जिससे हर व्‍यक्ति को दो चार होना पड्ता है  लेकिन बात हो रही है ट्रेफिक की जो दिन पे दिन अपने पैर पसारता जा रहा है जो पर्यावरण वैज्ञानिको के लिए चिता का विषय है  लेकिन ये उन लोगों को चिता का विषय नहीं लगता जो अपने वाहन से चलते है वो तो मजे से एसी का मजा लेते है लेकिन उन्‍हे शायद लगता हो कि हमें भी देर हो रही है तो वो अपने निजी वाहन न निकालने की सोचते ा
  परंतु सच्‍च तो यही है कि आम हो या खा्स सभी को इस प्रदूषण ओर ट्रफिक से दो चार होना पड्ता है लेकिन इस प्रदूशण से बचने के उपाय कोई नहीं करता है दिल्‍ली सरकार ने 2004 में पैट्रोल और डिजल की गाड्यिा बंद कर दी थी और दिल्‍ली में भारी संख्‍या में पेड् लगवाए थे और सीएनजी का प्रयोग बढृवा दिया था लेकिन सीएनजी ही सबसे ज्‍यादा प्रदूषण का कारण बने हुए है जिसका विकल्‍प अभी तक नहीं मिल पाया है लेकिन ट्रेफिक का तो विकल्‍प हमारे पास है फिर हम उस विकल्‍प के बारे में सोचते भी नहीं है
    जल्‍दी के चक्‍कर में सारे नियम कानूनों को लांग जाते है ओर बाद में हम ही इसका शिकार बनते हैं  
हम लोग आडी् टेडी् गाडिृयों पार्क करते हैं जो ट्रेफिेक का कारण बनती हैं
हम लोगों को स्‍वंय ही सुधरना होगा तभी जाकर हम अपने समाज को सुधार पाएगे और इस ट्रफिक से निजात पाएगें

Wednesday, 22 May 2013

दलित शब्‍द,सच्ची कहानियों का संग्रह


दलित शब्‍द सच्ची कहानियों का संग्रह  है जो इस समाज की सच्ची कुठांओं, आडम्बरों को अपने में इस तरह पिरोए हुए है जैसे ‘‘धागों में मोतियों की लड़ी’’ ।
जो भारत वंष को कटोचता सा प्रतीत होता है इसकी उन तमाम गतिविधियों को रोकता प्रतीत होता है जो इस समाज की उन्नति और प्रगति के बीच का पत्थर हमेषा से ही बनता आया है इस भारत वर्श में दलित शब्द का अपना इतिहास रहा है जो भारत के धर्म की हमेशा से ही पोल खेालता नज़र आता है इस धर्म के आड़े आकर ही तो पंडाओं ने अपनी स्वार्थ सीधी को साधा है और जातियों में हमारे खुषहाल भारत को बांट दिया जो वर्तमान में हमारी खुषहाली में  ग्रहण लगा कर मानों की हमें चिड़ा रहा हो और कह रहा हो कि मैं ही वो राक्षस हूं जो तुम्हारी सुख शंति छीन
लुंगा । जो वर्तमान में उस सत्य को उज़ागर कर रहा है जो वर्ण सगंठित किए गए थे पंरतु आज वर्तमान भी उन्हें ढो रहा है
दलित शब्द ही वो विज्ञान है जिसने इस विष्व का सर्वप्रथम वैज्ञानिक पैदा किया और जरूरत मंदों को उनकी जरूरतों के हिसाब से मषीनरी को संग्रहित किया और उन चीजों का इस्तमाल भी जनता को सीखाया ।  पंरतु उस वैज्ञानिक को हीन भरी नज़रो से इस मनुवादियों ने देखा जिसका परिणाम रहा वर्णों की व्यवस्था । वर्णों की व्यवस्था से व्सथित सबसे पहला समाज,शुद्र समाज रहा जो वर्तमान में दलित शब्द से जाना जाता है 
   यही वो समाज है जो भारत वंष का मूल अधिकारी है जो अपने आप में एक सर्वगुण और सम्पन्न समाज है जो दूसरों के कार्यों को भी बढ़ी निर्भिगिता से निभाता है लेकिन यही समाज उपेक्षित होता है कहीं षिक्षा से तो कहीं अपने उन मूल अघिकारों से जिनका वो जन्म से ही अघिकारी है और उनके लिए वो इन मनोवादियों से हमेषा से लड़ता रहा है लेकिन मनुओं ने उसे ही इस समाज से बाहर कर दिया। इनके इतिहास को देखें तो इनके विरूद्व तमाम ऐसी कुरितियां पैदा कर दी गई जिनको वो आज ढो रहा है


Tuesday, 21 May 2013

देश का भविष्‍य सडको पर,


देश का भविष्‍य सडको पर,देखों कैसे रहा है फिर  
मासौमियत भरी आंखों से मांग रहा फिर अपना हक
खाने को रोटी दो रहने को दो मकान
पढने को किताबें दो खेलने को दो मैदान
एक आशियाना ऐसा दो जिसमें रह सके हम मेहफूस
न हम फिर फिरें हाथ में लटका कर कूडे का बोरा
मन में बोझ यहीं है हमारे 
कि हम भी होते किसी के दुलारे
एक अशियान ऐसा दो हमें 
जिसमें मां बाप हों हमारे
बडे भाई का मिले दुलार
और छोटे भाई को करे हम भी प्‍यार
लेकिन हॉय हमारी किस्‍मत
जिसने पैदा किया छोड उसी ने दिया 
अब न मिलेगे वो दोबारा
शायद हमारी किस्‍मत को है यही गवारा
बस अब इस झूठी सरकार से 
हमें क्‍या मिलेगा सहारा 
मासौम हमारी आंखे कर रही हैं इंतजार
कोई हो हमारा जिसका हम  मासौमों को हो सहारा
हॉय हमारी किस्‍मत जिसको नहीं मिल पा रहा 
अभी भी कोई किनारा
हम  भटक रहे हैं हाथों में अब भी लेकर बोरा 
 हॉय हमारी किस्‍मत,हॉय हमारी किस्‍मत
हॉय हमारी किस्‍मत

Monday, 20 May 2013

डीयू में चार साल का स्नातक कोर्स


डीयू में चार साल के स्नातक कोर्स को लागू न होने देने के समर्थन में उतरे सगठन ज्वाइंट एक्‍शन फार डेमोक्रेटिक एजूकेशन ने सोनिया गांधी के निवास स्थल 10 जनपथ पर अपनी एकजूटता का परिचय देते हुए विशाल प्रर्दशन किया, जिसकी अगुवाई डॉ उदित राज ने की

   दिल्ली युनिवर्सिटी में पिछले दिनों यूजीसी और एकेडमिक काउसिल एवं एक्जक्यूटिव कमेटी के द्वारा चार वर्षीय स्नातक कोर्स लागू किया गया। जो सही मयानों में उच्च वर्ग का कोर्स कहा जाये तो कोइ अतिष्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि इस कोर्स के माध्यम से षिक्षा का व्यापार चर्म पर होगा
 इस कोर्स के अंतर्गत चार साल के पाठयक्रम में 11 फाउंडेषन कोर्स पढाये जाएगें जिसमें अग्रेजी और गणित का विषय अनिवार्य होगा ।

प्रो द्वारा दिए जांएगें अंक

   इस कोर्स को उतीर्ण करने के लिए प्राप्तांक 40 प्रतिषत है फाउडेषन कोर्स में 35 अंक लगातार प्रोजेक्ट आदि से दिए जाएगें, डिसिप्लिन-1 में 25 अंक अतिरिक्त, डिसिप्लिन-2 में 25 अंक इसी तरह दिए जाएगें और एप्लाइड कोर्स में भी शिक्षकों को लगातार मूल्यांकन के द्वारा अंक देने के अधिकार होगा
इस कोर्स की छात्रों के लिए हानियां
  छात्रों पर अतिरिक्त वितीय भार बढेगा,जो डिग्री उन्हें तीन वर्ष में प्राप्त होती थी अब वो चार वर्ष में प्राप्त होगी तो अन्य 600 विष्वविघालय में स्नाकोतर में कैसे प्रवेष लेगें ?11 फाउडेषन कोर्स के अतिरिक्त 18 विषय अतिरिक्त छात्रों को पढने पढेगे

शिक्षा का निजीकरण

यूपीए सरकार एक ओर तो देष को षिक्षित होने की बात कह रहीे हैं तो दूसरी तरफ ऐसी नीति का समर्थन कर रही है जिससे षिक्षा अमीरों तक ही सीमित रहेगी जिससे षिक्षा के निजीकरण को बढावा मिलेगा जिसमें गरीब छात्र षिक्षा लेने में असर्मथ होगे

इस प्रोग्राम के एक्जिट प्वांइट

 छात्र दो वर्ष के बाद डिप्लोमा की डिग्री लेकर छोड सकता हैं यदि किसी छात्र ने दो वर्ष तक इस कोर्स को खीच लिया तो तीसरे वर्ष में बैचलर की डिग्री लेकर छोड देगा सम्भवत कुछ ही छात्र होगे जो इस चार वर्षीय डिग्री को प्राप्त कर सकेगे । इस प्रकार से श्रेणी का विभाजन हो जाएगा, डिप्लोमा वाले छात्र चपरासी के लिए नियुक्त होगे बैचलर उससे कुछ उपर की पेास्ट पर नियुक्त होगें और चार वर्षीय डिग्री पाने वाले छात्र हुक्कमरान बनाए जाएगें

डॉ उदित राज ने कहा कि जो छात्र देहात और ग्रमीण क्षेत्रों से होगे वो हाईस्कूल में गणित व अग्रेजी मेहनत करके पास होता है। वो छात्र हाईस्कूल पास कर इन विषयों से  छुटकारा पाना चाहता है वही विषय इस कोर्स के माघ्यम से आगे जाकर उसे पढने पढेगे जिसके कारण काफी छात्र इस कोर्स को प्रथम वर्ष में ही छोड देगें या प्रवेष लेने की हिम्मत ही नहीं करेंगे है जो समाज की आने वाली भयावक तस्वीर उकेरता है
  जिसको हम लोग लागू नही होने देगें